बंद करे

पर्यटन

पर्यटन के क्षेत्र में नवादा जिले का अपना गौरव है और इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की क्षमता है। शहर के आसपास कई रमणीय स्थल स्थित हैं , जिसमे पर्यटक काफी रूचि लेते हैं| इनमें ककोलत झरना (शहर से 24 KM), शेखोदेवरा आश्रम (यहाँ स्थित सर्वोदय आश्रम जो की कौआकोल प्रखंड में है, का निर्माण श्री जय प्रकाश नारायण द्वारा करवाया गया था तथा इसका उद्घाटन भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी के द्वारा किया गया था| ), हडिया सूर्य मंदिर  एवं कई रुचिकर स्थल हैं , जहाँ पर्यटक मनोरंजन का लाभ उठा सकते हैं|